सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन : विजय

सड़क की मरम्मत जल्द हीं हुई तो करेंगे संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) जयनगर प्रखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली कोडरमा-कोवार पथ क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:32 PM (IST)
सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन : विजय
सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन : विजय

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): जयनगर प्रखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली कोडरमा-कोवार पथ काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। इस पर किसी भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया है।

भाकपा माले ने बीते 9 अक्टूबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुणा कुमारी को मांग पत्र सौंप कर कोडरमा - कोवार पथ की मरम्मत दुर्गा पूजा से पहले कराने की मांग की थी। साथ ही ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी मरम्मत नहीं होने पर शनिवार को भाकपा माले द्वारा पिपचो चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना में माले नेता विजय पासवान ने कहा कि कोडरमा- कोवार पथ इस कदर जर्जर हो गया है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आए दिन इस पर हादसे होते हैं। अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो भाकपा माले बड़े आंदोलन कर सकती है। धरना को इब्राहिम अंसारी, मोहन दत्ता, सलीम अंसारी आदि ने भी संबोधित किया और जिला प्रशासन से शीघ्र ही सड़क की मरम्मत की मांग की है। धरना के उपरांत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल यादव को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुणा कुमारी के नाम मांग पत्र सौंपा गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अशोक यादव ने की जबकि संचालन असगर अंसारी ने किया। इस अवसर पर राज्य कमेटी सदस्य मोहन दत्ता, मोहम्मद इब्राहिम, जिला कमेटी सदस्य अशोक यादव, शारदा देवी, बहादुर यादव, मुन्ना यादव, चांद अख्तर, इनौस के जिला संयोजक कौलेश्वर राणा, आइसा के जिला संयोजक सलीम अंसारी, सुरेन्द्र सिंह, हाकीम खान, इस्लाम अंसारी, मुन्ना सिंह, विनोद चौधरी, शंकर दास, सेराज अंसारी, मोतीलाल पासवान, जमाल अंसारी, दुलारचंद साव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी