स्वच्छता में ही होता है ईश्वर का वास : पूनम

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेहरू युवा केंद्र सतडीहा ने सतडीहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:47 PM (IST)
स्वच्छता में ही होता है ईश्वर का वास : पूनम
स्वच्छता में ही होता है ईश्वर का वास : पूनम

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेहरू युवा केंद्र सतडीहा ने सतडीहा पंचायत के विभिन्न गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा केंद्र के स्वयंसेवक पूनम कुमारी के नेतृत्व में सतडीहा पंचायत के विभिन्न गांव में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूनम कुमारी ने कहा कि निश्चित तौर पर किसी भी क्षेत्र का नाम तब होता है जब उस क्षेत्र में साफ-सफाई अधिक होती है। स्वच्छता से ही क्षेत्र की पहचान होती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जहां गंदगी होती है वहां ईश्वर का वास नहीं होता है। उन्होंने आम लोगों को भी स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि वे भी अपने घर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करें ताकि लोगों का स्वास्थ्य ठीक हो और तेज भी स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति स्वस्थ है वह सबसे बड़ा अमीर व्यक्ति है। परंतु स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया सरिता सिंह, अजय यादव, रवि शंकर यादव, छोटे लाल राणा, गायत्री देवी, मंजू देवी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी