उत्पात मचाते हुए हाथियों का झुंड बिहार की सीमा में किया प्रवेश

उत्पात मचाते हुए हाथियों का झुंड किया बिहार की सीमा में प्रवेश संवाद सहयोगी कोडरमा कोडरमा जिले के जयनगर लोकाई बलरोटांड मलकुप्पा मांझीट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:58 PM (IST)
उत्पात मचाते हुए हाथियों का झुंड बिहार की सीमा में किया प्रवेश
उत्पात मचाते हुए हाथियों का झुंड बिहार की सीमा में किया प्रवेश

संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा जिले के जयनगर, लोकाई, बलरोटांड, मलकुप्पा, मांझीटोला में चार दिनों तक उत्पात मचाते हुए हाथियों का झुंड बिहार की सीमा में प्रवेश कर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिहार के रजौली थानांतर्गत चितरकोली पंचायत के रतनपुर जंगल के समीप हाथियों को देखा गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मेघातरी पंचायत के कुसाहाना टोला में हाथियों के झुंड ने कई घरों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र को क्षतिग्रस्त किया। घरों में रखे अनाजों को भी नुकसान पहुंचाया। कुसाहाना टोला निवासी कन्हाई सिंह के रसोई घर को ढाहते हुए चैनल गेट एवं खिड़की तोड़ कर अनाज खा गए। लखन सिंह का आवासीय परिसर को क्षतिग्रस्त करते हुए अनाज खा गए। एक अन्य ग्रामीण की खिड़की तोड़ कर हाथी अनाज खा गए। इस बाबत डीएफओ सूरज कुमार ने कहा कि पिछले 7 दिनों से हाथियों का झुंड जिले के विभिन्न जंगल क्षेत्र के रास्ते वाइल्ड लाइफ एरिया पहुंचा था। शुक्रवार को झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गांव पहुंच उत्पात मचाने की सूचना मिली है। हाथियों के झुंड पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है, इस दौरान हाथियों के झुंड को झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के बाहर देखा गया है। बहरहाल हाथियों का झुंड अब कोडरमा वन क्षेत्र के रास्ते रजौली बिहार क्षेत्र में देखे जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय होगा कि इससे पहले हाथियों के झुंड ने जयनगर में काफी उत्पात मचाया था।

chat bot
आपका साथी