मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जंयती

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:05 PM (IST)
मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जंयती
मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जंयती

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती एवं एकीकृत बिहार के कद्दावर कांग्रेसी नेता स्व. ज्ञान रंजन की जयंती जिलाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू की अगुवाई में दोनों नेताओं की तस्वीर पर अन्य नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन के नाम से मशहूर सबल भारत के निर्माता एपीजे अब्दुल कलाम को नमन किया। इस मौके पर अलग झारखंड राज्य के आंदोलन के संस्थापक नेता के रूप में स्व. ज्ञान रंजन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, महिला नेत्री प्रीति सहाय, विनोद रविदास, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी