135 स्थानों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा व्यवस्था पर कड़ी नजर

संवाद सहयोगी कोडरमा इस बार भी सरकार के कड़ी शर्तों के कारण पूजा का उत्साह फीक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:46 PM (IST)
135 स्थानों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा व्यवस्था पर कड़ी नजर
135 स्थानों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा व्यवस्था पर कड़ी नजर

संवाद सहयोगी, कोडरमा: इस बार भी सरकार के कड़ी शर्तों के कारण पूजा का उत्साह फीका हो गया है। शर्तों का पूरी तरह अनुपालन हो इसके लिए प्रशासन पैनी नजर रख रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार भी कोविड के कारण पंडालों में भीड़ पर नियंत्रण का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साउंड व अधिक लाइट पर भी रोक लगाई गई है। बावजूद श्रद्धालु के पंडालों में देवी दर्शन के लिए उमड़ रहें है। ऐसे में भीड़ के कारण सरकार के निर्देशों का उल्लंघन ना हो, इसके लिए 135 स्थानों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीसी-एसपी स्तर से संयुक्त आदेश जारी किया जाएगा। खास जोर एक साथ पंडाल में अधिक लोगों की इंट्री पर रोक है। वहीं पंडालों के इर्द-गिर्द ठेला व खाद्य पदार्थों की बिक्री ना हो इस पर भी नजर अधिकारियों को रखना है। विधि-व्यवस्था की समस्या के समाधान के साथ-साथ पूजा में अफवाह फैलाने वालों के लिए भी प्रशासन ने रणनीति तैयार किया है। दंडाधिकारियों के द्वारा कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन को लेकर सभी प्रखंडों के लिए वरीय पदाधिकारियेां की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बार पूजा में परसाद वितरण पर रोक के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन के लिए भी सरकार स्तर से कड़ी शर्तें निर्धारित की गई है। यहां तक की पूजा कमेटियों को भी शर्तों के दायरे में रखा गया है। नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

chat bot
आपका साथी