किसान एवं जवान हमारे देश के मजबूत स्तंभ हैं : नितेश

संवाद सहयोगी कोडरमा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने रविवार को किसान जवान सम्मान दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:33 PM (IST)
किसान एवं जवान हमारे देश के मजबूत स्तंभ हैं : नितेश
किसान एवं जवान हमारे देश के मजबूत स्तंभ हैं : नितेश

संवाद सहयोगी, कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने रविवार को किसान जवान सम्मान दिवस मनाया। कार्यक्रम कोडरमा के बेकोबार डोंगो पहरी एवं झुमरीतिलैया नगर के मड़ुआटांड़ में हुआ। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम से की गई।

बेकोबार में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र भूषण सिन्हा व जिला मंत्री सुजीत कुमार सिन्हा उपस्थित हुए और अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप प्रसाद ने की। वहीं मड़ुआटांड़ में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र भूषण सिन्हा उपस्थित हुए। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण महामंत्री अरविद पांडे व झुमरी तिलैया नगर महामंत्री मंटू यादव ने की। नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की सोच है कि किसान और जवान देश के दो ऐसे स्तंभ है, जिसके बिना सबकुछ अधूरा है। जवान देश की सुरक्षा में अपना तनमन लुटा देते हैं, वहीं किसान हमारे अन्नदाता के रूप में साक्षात खड़े हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा परिवार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से लेकर 20 दिन का कार्यक्रम चला रही है, जिसमें अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसान और जवानों को सम्मानित करना गर्व की बात है। मौके पर किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिन्हा, भाजपा युवा ग्रामीण अध्यक्ष सुनील प्रसाद मंडल, श्याम लाल यादव, गोविद यादव, शत्रुघ्न प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, पंडित रंजीत, पंडित महेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, संतोष पंडित, ब्रह्मदेव पंडित, सपन प्रसाद बर्णवाल, गायत्री देवी, ललिता कुमारी, उर्मिला देवी, शिव लाल यादव, श्याम लाल यादव, किशुन साव, जगदीश साव, केदार सुंडी, शिव शंकर पंडित, विजय यादव, वासुदेव यादव, मीतू राणा, उमेश यादव, बंधन यादव, विनोद राम, वासुदेव यादव, विश्वनाथ यादव, व्यास उपाध्याय, रामस्वरूप यादव, बद्री तुरिया, कृष्णा राम, एतवारी दास, गिरधारी यादव, धानो राणा, तेजो यादव, नारायण शर्मा, मुरली यादव, सुमित चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी