तैलिक समाज का राज्य व देश के विकास में काफी योगदान : सुनील

राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:17 PM (IST)
तैलिक समाज का राज्य व देश के विकास में काफी योगदान : सुनील
तैलिक समाज का राज्य व देश के विकास में काफी योगदान : सुनील

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साव ने शनिवार को जिला सम्मेलन में गरीब परिवारों के उत्थान के लिए साधन-संपन्न लोगों को आगे आने का आह्वान किया। सम्मेलन में दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने व नशा मुक्त समाज बनाने का यहां उपस्थित लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया।

सम्मेलन का शुभारंभ महात्मा गांधी, दानवीर भामाशाह एवं दिवंगत मुखिया बालेश्वर साव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सुनील साव ने कहा कि तैलिक समाज के लोगों ने देश व राज्य के विकास में काफी योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने कहा कि तैलिक समाज को मजबूत बनाने के लिए सामाजिक कुरीतियों को दूर करना होगा। बरकटठा के केदार साव, कोडरमा के विजय साव , बीरेन्द्र साहु, महेन्द्र साव, बद्री साव,अशोक साव ने संयुक्त रूप से कहा कि बेटा के साथ बेटी को भी उच्च शिक्षा दिलाएं। जिलाध्यक्ष किशोर साव ने झारखंड राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की। सम्मेलन में भामाशाह शिक्षा एवं स्वास्थ्य कोष की भी स्थापना की गई। साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर रक्तदान शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया। संचालन अजय रंजन साहु, सुजीत नायक ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सत्येन्द्र साहु, कुलदीप साहु, धानेश्वर साहु, पंकज साहु, सोनू साहू, भोला साव, शंकर साव, प्रकाश कुमार, खुशबू कुमारी, वर्षा कुमारी, गुडिया कुमारी, सुनीता देवी, रीमा देवी सहित जिले के विभिन्न इलाकों से समाज के लोग शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन भुवनेश्वर साहु ने किया।

chat bot
आपका साथी