5 दिवसीय मध्यस्थता शिविर में 17 मामले निष्पादित

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:29 PM (IST)
5 दिवसीय मध्यस्थता शिविर में 17 मामले निष्पादित
5 दिवसीय मध्यस्थता शिविर में 17 मामले निष्पादित

संवाद सहयोगी, कोडरमा : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कुटुंब न्यायालय में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया। 17 मुकदमों का निष्पादन सुलह एंव मध्यस्थता के माध्यम से किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन पर शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पांच दिनों में कुल 17 मुकदमों का निष्पादन इस अभियान की सफलता का सूचक है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामले पति-पत्नी के बीच साथ रहने की सहमति पर तथा पुत्रों द्वारा माता-पिता का भरण-पोषण देने की सहमति के आधार पर निष्पादित किए गए। मध्यस्थता शिविर को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थ निरंजन प्रसाद, सुरेश कुमार, भुनेश्वर राणा व संजय कुमार सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई। प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने भी मध्यस्थता में आए पक्षकारों को काफी समझा-बुझा कर समझौता के लिए राजी किया। मध्यस्थता के विशेष अभियान को सफल बनाने में प्राधिकार के कर्मी रणजीत कुमार सिंह, राज कुमार राउत, संतोष कुमार एवं कुटुम्ब न्यायालय के कर्मी मूंगालाल दास, राजेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, प्रभात कुमार आदि ने अहम् भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी