नगर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण

नगर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण संवाद सहयोगी कोडरमा सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा नगर महिला मोर्चा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:51 PM (IST)
नगर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण
नगर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, कोडरमा : सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा नगर महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया। ताराटांड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी के अंदर पौधारोपण के कार्यक्रम में आम, अमरूद के अलावे इमारती पौधे लगाए गए। मौके पर नगर अध्यक्ष रीता लोहानी ने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान है और 10 वृक्ष 100 पुत्र के समान है, इसलिए हम सभी सदस्य पुत्र की भांति पौधे की देखभाल का संकलप लेकर पौधारोपण कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नगर उपाध्यक्ष इंद्रदेव मोदी, नगर मंत्री रेखा भदानी, सविता लोहानी, पुष्पा वर्मा, राखी भदानी, सीमा देवी, नेहा कुमारी, रंजीता गिरी, रिया, बेबी देवी, बिदु देवी, बबीता देवी, किरण देवी, गिरिजा देवी, रंजीता गिरी, कल्पना सिन्हा,अंजली देवी आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी