गरीबों की मदद व वंचितों की सेवा ही भाजपा का उद्देश्य: नीरा

देवीपुर पंचायत स्थित डोन्गोडीह के साहू भवन में मंगलवार को प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:44 PM (IST)
गरीबों की मदद व वंचितों की सेवा ही भाजपा का उद्देश्य: नीरा
गरीबों की मदद व वंचितों की सेवा ही भाजपा का उद्देश्य: नीरा

संवाद सूत्र, मरकच्चो, (कोडरमा): देवीपुर पंचायत स्थित डोन्गोडीह के साहू भवन में मंगलवार को प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डा.नीरा यादव तथा पार्टी के कई वरीय नेता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित सेवा ही समर्पण कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है जिसे सफल बनाने के लिए सभी को तन मन से जुट जाना होगा। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन्हें हमें लाभार्थियों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य होगा। सेवा और समर्पण अभियान के दौरान 25 सितंबर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर बूथ पर मनाने की बात कही गई। इस दौरान डा.नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस संकल्प भाव के साथ कार्य कर रहे हैं, वह सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के हर वर्ग की चिता करते हुए जो योजनाएं बनाई है उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में हम सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा सेवा ही संगठन है। हर गरीब शोषित मजबूर,बीमार व्यक्तियों की सेवा करना ही भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है। लोगों को खाने से लेकर दवा तक की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। हमें एक मजबूत प्रधान मंत्री मिला है जिसपर हमें गर्व है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव तथा संचालन महामंत्री सुनील यादव ने किया ।कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, प्रमुख सावित्री देवी, वेदू साव, रमेश हर्षधर, चंद्रशेखर जोशी, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप आदि ने भी संबोधित किया । मौके पर यमुना यादव, पवन सिंह, सोनी सिंह, अर्जुन यादव,सोनू पाण्डेय, त्रिपुरारी रजक , सुरेंद्र यादव, सदानंद वर्मा, अभिमन्यु राणा, सुनील राणा,मनोज पासवान, चुरामन साव, भोला यादव, नंदकिशोर भारती, विनोद यादव,बंशी रजक, सुनील राणा,शूकर राणा,भूषण मोदी लक्ष्मण यादव,छोटू साव,समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी