71 दीये जलाकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने की पूजा

71 दीये जलाकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने की पुजा संवाद सहयोगी कोडरमा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:41 PM (IST)
71 दीये जलाकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने की पूजा
71 दीये जलाकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने की पूजा

संवाद सहयोगी, कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पखवारा को लेकर स्थानीय काली मंदिर स्टेशन रोड में भव्य आरती एवं पूजा की गई। नगर अध्यक्ष रीता लोहानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वर्ष होने पर काली मंदिर में 71 दीपक जलाकर भव्य आरती की गई और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित सुनीति सेठ, रेखा भदानी, पुष्पा देवी, बबीता देवी, गिरजा देवी ,किरण देवी अंजली देवी सुलेखा देवी, आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी