कैलाश सत्यार्थी बने यूएन के एसडीजी एडवोकेट

संवाद सहयोगी कोडरमा नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने एक बार फिर भार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:09 PM (IST)
कैलाश सत्यार्थी बने यूएन के एसडीजी एडवोकेट
कैलाश सत्यार्थी बने यूएन के एसडीजी एडवोकेट

संवाद सहयोगी, कोडरमा: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें अपना सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) एडवोकेट बनाया है। एसडीजी एडवोकेट के रूप में श्री सत्यार्थी संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य को सन 2030 तक हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली जब एक तरफ बाल श्रम उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया को दो दशकों में पहली बार बाल श्रम में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कोडरमा के वरिष्ठ निदेशक ओम प्रकाश पाल ने बताया कि कैलाश सत्यार्थी का कोडरमा और गिरीडीह जिले से विशेष लगाव रहा है और यहां के बच्चे भी उनके बताए मार्गो पर चलते हुए बालश्रम उन्मूलन के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कैलाश जी को मिले सम्मान से उन तमाम बच्चों का मान बढ़ा है जो बाल मजदूरी को छोड़ आज समाज के मुख्यधारा से जुड़े है और शिक्षित समाज का निर्माण कर रहे है। उन्होने बताया कि कैलाश सत्यार्थी को सम्मान की सूचना मिलने पर कोडरमा जिले के विभिन्न बालमित्र गांव मे बच्चों के बीच खुशी की लहर है और सभी बच्चे उन्हे अपने अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी