प्रखंडों के अलावे जेल में बंद कैदियों को दी गई कानूनी जानकारी

संवाद सहयोगी कोडरमा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:07 PM (IST)
प्रखंडों के अलावे जेल में बंद कैदियों को दी गई कानूनी जानकारी
प्रखंडों के अलावे जेल में बंद कैदियों को दी गई कानूनी जानकारी

संवाद सहयोगी, कोडरमा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में विभिन्न प्रखंडो एवं मंडल कारा कोडरमा में एक विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में 17 सितंबर को पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वोलेनटियर्स के सहयोग से आ•ादी का अमृत महोत्सव को लेकर उक्त शिविर का आयोजन किया गया, ताकि आम नागरिकों को कानून की बुनियादी चीजों की जानकारी हो सके। पैनल अधिवक्ता आमिर नेजामी, शिवनंदन कुमार शर्मा, रीना कुमारी ने मंडल कारा में, लीगल वोलेनटियर अशोक यादव द्वारा चंदवारा प्रखण्ड के भोंडो पंचायत अन्तर्गत पिपराही गांव में, सुब्रत कुमार मुखर्जी द्वारा डोमचांच प्रखंड के नावाडीह गांव में, सुभाष मिस्त्री द्वारा कोडरमा प्रखंड के कमयडीह में, महेश्वरी प्रसाद कुशवाहा द्वारा मरकच्चो उत्तरी पंचायत में, कमलेश कुमार यादव द्वारा सतगावां प्रखंड के बासोडीह पंचायत अंतर्गत रजघटी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी