विशेष मध्यस्थता शिविर कल से

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:51 PM (IST)
विशेष मध्यस्थता शिविर कल से
विशेष मध्यस्थता शिविर कल से

संवाद सहयोगी, कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में कुटुंब न्यायालय में लंबित मामलो के निष्पादन के लिए आगामी 20 सितंबर से 24 सितंबर तक लगातार पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा विरेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मनोज कुमार सिंह ने सभी मध्यस्थों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलो के निष्पादन करने की अपील की। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने दी।

chat bot
आपका साथी