जिले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की रही धूम

देवशिल्पिन महाभाग देवानां कार्यसाधक विश्वकर्मन नमस्तु सर्वाभीष्टप्रदा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:45 PM (IST)
जिले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की रही धूम
जिले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की रही धूम

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया : देवशिल्पिन महाभाग देवानां कार्यसाधक, विश्वकर्मन नमस्तु सर्वाभीष्टप्रदायक..। अर्थात हे देवताओं के शिल्पकार महामहिम विश्वकर्मा जी, आप देवों का कार्यसिद्ध करते हैं। आपको नमस्कार। ऐसे ही मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे जिले में धूमधाम से हुई। कोडरमा में शुक्रवार को सभी धर्म के लोगों ने भगवान सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की। सभी धर्म संप्रदाय के लोग इसे मानते हैं। सिर्फ विश्वकर्मा पूजा ही है जहां सारे धर्मों के भेद भाव मिट जाते हैं। जिले के झुमरीतिलैया, कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, सतगावां, जयनगर, चंदवारा में पूजा की धूम रही। लोगों ने जगह-जगह पंडाल स्थापित कर पूजा अर्चना की। झुमरीतिलैया में निजी वाहन के साथ-साथ ट्रक एसोसिशन, आटो रिक्शा एसोसिएशन ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा प्रतिमा स्थापित की। पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ हवन आदि हुए। इसके इर्दगिर्द भक्ति गीत के साथ फिल्मी गीतों पर लोग झूमते नजर आए। कल कारखानों, रेलवे, विद्युत विभाग, स्टोन क्रशर उद्योग, प्रिटिग प्रेस, के साथ-साथ तकनीकी कार्य करने वाली मशीनों और औजारों वाले प्रतिष्ठनों में पूजा अर्चना की गई। विश्वकर्मा पूजा में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के अलावा अन्य धर्म जाति के लोग बिना भेदभाव के भगवान विश्वकर्मा को अपना मानते हैं। लोग शिल्प गुरु मानकर इन्हें नमन करते हैं। आदर्श के रूप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। झुमरीतिलैया के विभिन्न इलाकों में लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई के बाद पूजा-अर्चना की और पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण फूल-माला एवं गुब्बारों से वाहनों को सजाया गया था।

chat bot
आपका साथी