महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस मना

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा की अगुवाई में महिला कांग्रेस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:47 PM (IST)
महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस मना
महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस मना

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा की अगुवाई में महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस मनाया गया। बेबी सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। 15 सितंबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की थी, ताकि महिलाओं को राजनीति में एक अलग अधिकार और अलग पहचान मिले। उन्होंने बताया कि महिलाओं को राजनीति में बराबर का दर्जा और अलग पहचान देना सम्मान की बात है। दो साल पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महिला कांग्रेस को एक अलग झंडा देकर सम्मान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओ के बीच मिठाइयां भी बांटी। मौके पर गिरजा देवी, रानी पांडे समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी