डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजद ने दिया धरना

देश में बढ़ती मंहगाई और पेट्राल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:46 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजद ने दिया धरना
डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजद ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, कोडरमा : देश में बढ़ती मंहगाई और पेट्राल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस की लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के कारण मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। महंगाई की वजह सरकार की जनविरोधी नीतियां हैं। केंद्र में सत्ता रूढ़ भाजपा की पूंजीपति परस्त नीतियों से सार्वजनिक संस्थान बर्बाद हो गए। निजीकरण की खुली छूट से बाजार अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण मुनाफाखोरी की आड़ में पूंजीपति वर्ग मनमाने तरीके से काम कर रही है। धरना को जिला प्रभारी उज्ज्वल जाधव, वरिष्ठ नेता शिवनाथ यादव, प्रदेश युवा महासचिव प्रदीप यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल की जाने वाली सामानों की कीमत कई गुणा बढ़ गए हैं, जिससे आम जनमानस प्रभावित है। देश के किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर आ गई है। राजद नेताओं ने कहा कि डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस की निरंतर बढ़ती मूल्य वृद्धि से मध्यमवर्ग परेशान है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश चरम पर है। धरना के बाद राजद के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी आदित्य रंजन को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना में नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, मनोज रजक, जिला महासचिव सरफराज खान, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय दास, वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, छात्र युवा अध्यक्ष जैकी जादव, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष मुमताज खान, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, नगर अध्यक्ष घनश्याम तूरी, मीडिया प्रभारी राजेश यादव, मरकच्चो प्रखंड सचिव राजू यादव, मनिदर राम, कन्हाई यादव, राम बचन यादव, सहदेव यादव, प्रवीण कुमार, रोहित कुमार, नवीन यादव, सचिदर राणा, मुन्ना पंडित, तालेबर दास, रामचंद्र यादव, नवीन यादव, भुनेश्वर यादव, बंधन पासी, चितामणि राणा, पिटू सिंह, सुभाष कुमार, नारायण दास, आरके जाधव यादव, वासुदेव यादव, विनोद शाह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी