बारिश के बाद ढोलकियाडीह की हालत टापू जैसी

बारिश के बाद ढोलकियाडीह की हालत टापू जैसी संवाद सूत्र चंदवारा (कोडरमा) पिछले दिनों हुई लगातार बारिश ने कई इलाकों में आम जनजी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:40 PM (IST)
बारिश के बाद ढोलकियाडीह की हालत टापू जैसी
बारिश के बाद ढोलकियाडीह की हालत टापू जैसी

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा):

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश ने कई इलाकों में आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण कांको पंचायत के गरायडीह गांव स्थित नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ जाने से गरायडीह गांव के ढोलकियाडीह टोला की स्थिति टापू जैसी हो गई है। ढोलकियाडीह के लोगों के लिए अपने गांव से बाहर जाने का एकमात्र रास्ता नदी पार कर के जाना होता है। लेकिन नदी में बरसात के पानी के भर जाने से वह भी रास्ता अवरुद्ध हो गया है। लोग गांव से बाहर जाने के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं। ढोलकियाडीह में लगभग 50 घर है। जिसमें लगभग 300 की आबादी रहती है। ग्रामीण विकास भारती ने बताया कि नदी में पानी भर जाने से बाहर से कोई भी गाड़ी गांव में नहीं आ पाती है, यहां तक कि कृषि कार्य करने के लिए ट्रैक्टर भी गांव नहीं पहुंच पाते हैं। जिसके कारण खेती करने में गांव वालों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय तो अभी बंद है लेकिन बरसात के दिनों में बच्चों को का विद्यालय जाना पूर्ण रुप से बंद हो जाता है। वही स्थानीय मुखिया सुनीता गिरी ने बताया कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को रास्ता दिलाने का प्रयास किया गया था। लेकिन एक एक समाज का श्मशान भूमि होने के कारण उक्त रास्ता चालू नहीं हो सका। उन्होंने कहां कि वे कई बार ढोलकियाडीह की समस्या को लेकर स्थानीय विधायक और सांसद को अवगत कराए, लेकिन तब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। इधर ग्रामीण विकास भारती, भीम भारती, लक्ष्मण गिरी, वार्ड सदस्य सुभाष गिरी, सुरेंद्र गिरी, फुलमनी देवी, रामनारायण भारती, रामसेवक भारती, कामेश्वर भारती, विजय भारती, सुरेश भारती आदि ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी