देवघर के बजाय गांव के शिवालय में ही करें जलाभिषेक: रवि रसिला

देवघर के बजाय गांव के शिवालय में ही करें जलाभिषेक रवि रसिला संवाद सहयोगी कोडरमा यह दूसरा मौका है जब कोरोना संक्रमण के कारण सावन के पवित्र मह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:58 PM (IST)
देवघर के बजाय गांव के शिवालय में ही करें जलाभिषेक: रवि रसिला
देवघर के बजाय गांव के शिवालय में ही करें जलाभिषेक: रवि रसिला

संवाद सहयोगी, कोडरमा : यह दूसरा मौका है जब कोरोना संक्रमण के कारण सावन के पवित्र महीने में देवघर के बाबा वैद्यनाथ का दर्शन भक्तों को नहीं हो पा रहा है। लाखों-करोड़ों लोग भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हर साल देवघर पहुंचते थे। सरकार के निर्देश के कारण कांवड़ पदयात्रा पर रोक लगी है।

स्थानीय भोजपुरी गायक रवि रसीला ने नए म्यूजिक वीडियो 'गांव के शिवालय में जलवा चढ़वा हो' के जरिए लोगों से देवघर के बजाय गांव के शिवालय में ही भगवान शिव को जल अर्पित करने की गुजारिश की है। चंदवारा के पुतो स्थित दोमुहानी धाम में फिल्माई गई म्यूजिक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर अबतक पांच हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। रवि 20 म्यूजिक वीडियो एलबम लांच कर चुके हैं। गाना अलबेला रंजन ने लिखा है और इसकी रिकार्डिंग पटना के नजरिया स्टूडियो में की गई है।

chat bot
आपका साथी