कांग्रेस अल्पसख्यक विभाग गठित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसख्यंक विभाग कोडरमा जिलाध्यक्ष फैयाज अ
संवाद सूत्र झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसख्यंक विभाग कोडरमा जिलाध्यक्ष फैयाज अबु कैसर ने जिले के प्रखंडों में अध्यक्ष को नियुक्त किया है। कोडरमा प्रखंड से शंभु शर्मा, जयनगर से मो. तसौवर आलम, मरकच्चो से मो. यासीन अंसार, सतगांवा से मो. मुस्लिम अंसार, चंदवारा से इमरानुल हक को अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इनके नेतृत्व में कांग्रेस प्रखंड स्तर पर मजबूत होगी। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द प्रखंड कमेटी का गठन कर इसकी सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से मोदी सरकार की कार्यशैली है उससे देश की जनता त्रस्त है। लोग अब कांग्रेस की ओर झुकाव बढ़ रहा है।