कोरोना महामारी से बचते हुए सामाजिक कार्य करने की चुनौती : माला

रोटरी भवन में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:11 PM (IST)
कोरोना महामारी से बचते हुए सामाजिक कार्य करने की चुनौती : माला
कोरोना महामारी से बचते हुए सामाजिक कार्य करने की चुनौती : माला

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): रोटरी भवन में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त आदित्य रंजन व विशिष्ट अतिथि रोटेरियन देवेंद्र सिंह उपस्थित हुए। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद स्वागत संगीत रंजीता सेठ, श्रुति भदानी एवं सुमित छाबड़ा ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पिछले सत्र की अध्यक्ष दीपाली भदानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष माला दारुका को पिन एवं कालर पहनाते हुए चार्टर्ड नंबर दिया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद माला दारुका ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी की शपथ लेने के बाद काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आने वाले समय में क्लब एवं उसके उद्देश्य के लिए कोरोना महामारी बड़ी चुनौती है। इससे खुद को व समाज को बचाते हुए हर उद्देश्य को मुकाम तक पहुंचाना है। क्लब में इस वर्ष स्ट्रांग वूमेन द स्ट्रांग व‌र्ल्ड का नारा भी है। जिस देश की आधी आबादी की स्थिति मजबूत होगी वह देश काफी स्वावलंबी और सशक्त बनेगा। इसके साथ ही इनरव्हील क्लब की नई टीम की घोषणा की गई। इसमें सचिव आशा गुप्ता, आइपीपी दीपाली भदानी, ट्रेजरर ज्योति झा, एडिटर कंचन भदानी, आइएसओ श्रुति भदानी, उपाध्यक्ष मंजू कंधवे आदि बनाई गईं। डीसी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, ऐसे संगठनों से अबतक दूर रहा हूं, समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन का कार्य काफी सराहनीय है और यहां आकर काफी अच्छा लगा। मंच का संचालन रोटेरियन संतोष सिन्हा ने किया। मौके पर अंजना केडिया, रश्मि लोहानी, रश्मि भदानी,कंचन भदानी, पिकी जैन, संगीता शर्मा, वीरू गंगवाल, कैलाश चौधरी, महेश दारू का, अमित कुमार, सुनीता पांडे, सिम्मी छाबड़ा, अमरजीत छाबड़ा, संतोष चौधरी, सरिता विजय, सुनीता मोदी, राजेंद्र मोदी आदि उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी