तिलैया डैम में सुविधाएं होगी बहाल: डीसी

पर्यटन क्षेत्रों के विकास से संवरेगा कोडरमा तैयार हो रहा प्लान संवाद सहयोगी कोडरमा डीसी आदित्य रंजन पर्यटन क्षेत्रों के विकास के प्रति खासा गंभीर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:14 PM (IST)
तिलैया डैम में सुविधाएं होगी बहाल: डीसी
तिलैया डैम में सुविधाएं होगी बहाल: डीसी

संवाद सहयोगी, कोडरमा: डीसी आदित्य रंजन पर्यटन क्षेत्रों के विकास के प्रति खासा गंभीर है। पिछले कुछ वर्षों से पर्यटन मद में फंड भी मौजूद है, लेकिन खर्च नहीं हो पा रही है। हाल के महिनों में तिलैया डैम को लेकर प्लान भी तैयार किया गया, लेकिन डीवीसी से एनओसी नहीं मिलने से इस प्लान में भी ब्रेक लग गया। अब नए सिरे से तिलैया डैम सहित अन्य पर्यटन क्षेत्रों में सुविधा बहाल के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये है। डीसी खुद संबंधित क्षेत्रों का जायजा लेकर नये प्लान पर दिशा-निर्देश दे रहें। शुक्रवार को डीसी तिलैया डैम पहुंचकर यहां संभावित विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। जिले में पर्यटन का मुख्य केंद्र तिलैया डैम पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। हालांकि संबंधित क्षेत्र डीवीसी व वन क्षेत्र में आने के कारण विकास से उपेक्षित रहा है। डीसी ने पदाधिकारियों से चर्चा कर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधा बहाल के लिए प्लान बनाने का निर्देश दिया। सनद हो कि डीसी ने वृंदाहा वाटर फाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी राम निवास प्रसाद सिंह, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, अंचल अधिकारी राम रतण वर्णवाल व अन्य मौजूद थे। नेहरू पार्क का लिया जायजा

उपायुक्त आदित्य रंजन ने तिलैया डैम स्थित नेहरू पार्क का जायजा लिया। इस क्रम में नेहरू पार्क में शौचालय के साथ-साथ टिकट घर को दुरुस्त करने को कहा। साथ ही सैलानियों को मन लुभाने व आर्कषक ²श्य हेतु ग्रीन टॉवर लगाने की बात कही। तिलैया डैम में आने वाले सैलानियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने को भी कहा।

टूरिस्ट टी.ओपी विकसित करने का निर्देश

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में तिलैया डैम में आने वाले सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से कई बिन्दुओं पर चर्चा की। साथ ही पुलिस अधीक्षक को तिलैया डैम में टूरिस्ट टीओपी विकसित करने की बात कही ताकि डैम में आने वाले सैलानियों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। उपायुक्त ने चेकनाका का लिया जायजा

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बागीटांड व नीरूपहाड़ी चेकनाका का जायजा लिया। उन्होंने चेकनाका में बेहतर बैरिकेटिग लगाने का निर्देश दिया। चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को अपने कार्यों को कर्तव्य व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी