सरकार को अस्थिर करने की कांग्रेसियों ने की निदा

जिला कांग्रेस कमेटी ने हेमंत सरकार को साजिश रचकर ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:52 PM (IST)
सरकार को अस्थिर करने की कांग्रेसियों ने की निदा
सरकार को अस्थिर करने की कांग्रेसियों ने की निदा

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): जिला कांग्रेस कमेटी ने हेमंत सरकार को साजिश रचकर गिराने का आरोप लगाकर उसकी कड़ी निदा की है। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने कहा कि यह स्पष्ट दिखता है कि भाजपा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए पैसे के बल पर विधायकों के खरीद फरोख्त करने के प्रयास को नाकामयाब किया। अब उनके नेता ऐसे घृणित कार्य करने वाले अपने पदाधिकारियों को बचाने के लिए पुलिस को धमकाने का भी काम कर रहे हैं। कांग्रेस जनों ने बेरमो विधायक जय मंगलसिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा त्वरित संज्ञान लेने के कारण पूरे मामले का पर्दाफाश हो पाया। कांग्रेस नेता निर्मल कुमार ओझा, परेश कुमार सिन्हा, राम लखन पासवान, प्रदीप सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, महासचिव संजय सेठ, मुखिया धीरज कुमार, नवनीत ओझा, प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, महिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, असंगठित प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैयाज केसर, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, महासचिव उपेंद्र सिंह, जिला सचिव उमाशंकर रविदास, सुबोध कुमार, सहूद खान सहित जिला एवं प्रखंड के कांग्रेस जन शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी