पीएम के प्रयास से महामारी पर हुआ जल्द नियंत्रण : अन्नपूर्णा

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:29 PM (IST)
पीएम के प्रयास से महामारी पर हुआ जल्द नियंत्रण : अन्नपूर्णा
पीएम के प्रयास से महामारी पर हुआ जल्द नियंत्रण : अन्नपूर्णा

संवाद सहयोगी, कोडरमा : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी द्वारा वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोका होटल के पीछे रायल सेलिब्रेशन में नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। वर्चुअल माध्यम से अन्नपुर्णा देवी ने कहा कि देश मे कोविड-19 महामारी काल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रयास से जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण जल्द पाया गया। अब तक के इतिहास में सबसे कम समय में प्रतिरोधक टीके के निर्माण और देश भर में उनके वितरण की सरल व्यवस्था की गई। महामारी काल में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्य हर क्षेत्र में सराहनीय रहा। उन्होंने कहा टीकाकरण से वंचित लोगों को प्रेरित करें और केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयास से ही महामारी काल के दौरान लाखों लोगों की जान बचाई गई। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं भी सुनी और उसका जल्द निराकरण करने की बात कही। मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद पिकी जैन, रीता लोहानी, विशाल सिंह, नीरज कर्ण, अनुराग सिंह, राजू यादव, बसंत सिंह, आशीष भदानी, मनोज साव, गंदोरी रजक, उमा देवी, आशा देवी, रूबी देवी, मोहम्मद इशाक, शमीम आलम, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, रवि मोदी, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, अनूप जोशी, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, शशि भूषण प्रसाद, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, पंकज वर्णवाल, सोशल मीडिया प्रभारी पिटू भारती, रामबालक चौधरी, उदय सिंह, नगर अध्यक्ष किशोर पंडित, महामंत्री नवीन चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, इंद्रदेव मोदी, हरि पंडित, अविनाश चंद्रवंशी, कृष्णा ब्रहपुरिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी