कोडरमा जिले में लगाए जाएंगे एक लाख जड़ी-बूटी पौधे

जागरण संवाददाता कोडरमा पतंजलि योग पीठ द्वारा पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। दैनिक ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:50 PM (IST)
कोडरमा जिले में लगाए जाएंगे एक लाख जड़ी-बूटी पौधे
कोडरमा जिले में लगाए जाएंगे एक लाख जड़ी-बूटी पौधे

जागरण संवाददाता, कोडरमा : पतंजलि योग पीठ द्वारा पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। दैनिक जागरण के अभियान आक्सीजन है वरदान और पीठ के जिला इकाई द्वारा जिले में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई है। योगी सुषमा सुमन ने बताया कि पौधा लगाने के साथ ही उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी। इसके लिए यह अभियान सभी योग शिक्षक और पतंजलि परिवार द्वारा सभी प्रखंडों में शुरू किया गया है और यह 4 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पेड़ वातावरण से कार्बन डाइआक्साइड सोखकर आक्सीजन छोड़ते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबको अहसास हुआ कि आक्सीजन कितना जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सभी लोग पौधे लगाएं और जीवन बचाएं। वहीं योगी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि गिलोय, हरसिगार, नागदोन, पत्थरचट्टा, तुलसी, एलोवेरा, पीपल, बरगद, नीम समेत सभी तरह के आयुर्वेद महत्व वाले पौधे लगाए जाएंगे।

अभियान की शुरुआत करते हुए केटीपीसी बांझेडीह पावर प्लांट के पदाधिकारी अजहर अली और सुषमा सुमन व प्रदीप ने संयुक्त रूप से पावर प्लांट में हरसिगार और गिलोय का पौधा लगाया। अजहर ने कहा कि वह पावर प्लांट में कम से कम 200 आयुर्वेदिक महत्व वाले पौधे लगाएंगे। ये पौधे पतंजलि उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौधा लगाना बहुत जरूरी है। जैसे अपने बच्चे को पालते हैं और वह बड़े होकर सहारा बनते हैं। उसी तरह पौधे पेड़ बनकर हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं।

इधर, सरकारी शिक्षक वरुण कुमार के घर में गिलोय का पौधा लगाया गया। उन्होंने कहा कि पतंजलि बहुत सराहनीय कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी