सूर्य देवता के दर्शन नहीं , आसमान में छाए रहे काले बादल

दिनभर कभी झमाझम तो कभी रूक-रूककर होती रही बारिश फोटो 3 में है। संवाद सहयोगी झ्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:42 PM (IST)
सूर्य देवता के दर्शन नहीं , आसमान में छाए रहे काले बादल
सूर्य देवता के दर्शन नहीं , आसमान में छाए रहे काले बादल

दिनभर कभी झमाझम तो कभी रूक-रूककर होती रही बारिश

फोटो:::: 3 में है।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया: इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। वो पल आ गया जिसका प्रकृति पूरे साल बेसब्री से इंतजार करती है। इंसानी जिदगी के लिए भी बारिश सबसे ज्यादा जरूरी है। तीन दिनों से मानसून की झमाझम बारिश लोगों को भिगो रहा है। कोडरमा में बुधवार की सुबह से ही रूक रूककर मानसूनी फुहारें बरस रही हैं। वहीं बीच-बीच में घंटों मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश को लेकर बुधवार को पूरा बाजार सुनसान नजर आया। लोग अपने अपने घरों में ही रहे। अगले 48 घंटे में राज्य के सभी हिस्से में मानसून के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने मानसून के अलर्ट जारी किया गया कि अगले दो दिन बादलों की आवाजाही रहेगी। ब्रजपात भी हो सकता है। मवेशियों को खुले या सुनसान स्थल पर न ले जाएं। मछली मारने व नाव की सवारी से दूर रहें। बच्चों के आम बगीचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। झुमरीतिलैया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बादलों और बारिश के वजह से पारा गिर गया है। स्थिति यह है कि सुबह से ठंडी हवा बह रही है। रात में पंखे भी अब नहीं सुहा रहे है। वही हो रही बारिश के वजह से कच्चे मकान में रहने वाले के साथ दैनिक मजदूरी करने वाले की परेशानी बढ गई है। बरसात के वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सब्जी बाजार सहित कई स्थलों पर कीच-कीच के नजारा देखा जा रहा है। संध्या 4 बजे से बाद दुकान बंद होने के बाद झंडा चैक सहित कई इलाकों में सन्नाटा देख जा रहा है।

chat bot
आपका साथी