एक वर्ष में 3 फीसद बढ़े वोटर, 2160 का वोटर लिस्ट से हटा नाम

करीब तीन माह तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:36 PM (IST)
एक वर्ष में 3 फीसद बढ़े वोटर, 2160 का वोटर लिस्ट से हटा नाम
एक वर्ष में 3 फीसद बढ़े वोटर, 2160 का वोटर लिस्ट से हटा नाम

संवाद सहयोगी, कोडरमा : करीब तीन माह तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार कोडरमा विधान सभा में 12900 वोटर बढ़ गए हैं। पिछले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की अपेक्षा इस बार तीन फीसद वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। मृत या अन्य कारणों से 2160 लोगों का नाम सूची से हटाया गया है। ऐसे में अब कोडरमा विधानसभा में वोटरों की संख्या बढ़कर 350495 हो गई है। इसमें महिला वोटरों की संख्या 167382 तथा पुरुषों की संख्या 183124 है। यानी पुरुष वोटरों से करीब 15 हजार कम महिला वोटर हैं। यह बड़ा अंतर माना जा रहा है। हालांकि हाल के चुनावों में कोडरमा में पुरुष वोटरों की अपेक्षा महिला वोटरों की भागीदारी अधिक रही है। इस बार बढ़े हुए 12900 वोटरों में 6513 पुरुष व 6115 महिला वोटर हैं। कुल वोटरों में 18 से 19 वर्ष के 3192 वोटर हैं, जो पहली बार आनेवाले समय में मतदान करेंगे। जबकि 8599 वोटर 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इनकी भी वोटिग में भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। सर्वाधिक संख्या 30 से 39 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं की है, जो करीब 92 हजार हैं। इसके बाद 20 से 29 वर्ष के 89 हजार, 40 से 49 वर्ष के 54770 वोटर, 50 से 59 वर्ष के 50864 वोटर, 60 से 69 वर्ष के 32994 वोटर तथा 70 से 79 वर्ष के 17898 वोटर हैं। कोडरमा विधानसभा में पिछले जनसंख्या के अनुपात में वोटर अब भी कम हैं। बहरहाल, इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हर बूथ पर कई बार विशेष कैंप लगाए गए, ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके। जागरूकता को लेकर भी कई उपाय किए गए। बीएलओ स्तर से डोर-टू डोर सर्वे भी करवाया गया।

chat bot
आपका साथी