श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, शबद कीर्तन से हुए निहाल

संवाद संत्र झुमरीतिलैया गुरुनानक देव जी के 551 वें प्रकाश उत्सव को लेकर सोमवार को झुमर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:56 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, शबद कीर्तन से हुए निहाल
श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, शबद कीर्तन से हुए निहाल

संवाद संत्र, झुमरीतिलैया: गुरुनानक देव जी के 551 वें प्रकाश उत्सव को लेकर सोमवार को झुमरीतिलैया के गुरुद्वारा रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में सजावट के साथ सुखमणि साहिबा का पाठ हुआ और श्रद्धालुओं को शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। गुरुद्वारा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला जारी रहा और अरदास के बाद लंगर में प्रसाद का वितरण हुआ। अरदास में कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना की गई। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शबद कीर्तन में लोग शामिल हुए। इस इस अवसर पर दीवान सजा और जमशेदपुर से आए रागी जत्था भाई जसपाल सिंह छाबड़ा के अलावा झुमरी तिलैया की कोमल कौर, गुरप्रीत कौर ने भी शबद कीर्तन प्रस्तुत किया और संगत को निहाल किया। इस दौरान कल तारन गुरुनानक आया.., जो बोले सो निहाल.. के साथ गुरुद्वारा परिसर गूंजता रहा। इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए नगर कीर्तन स्थगित कर दिया गया। अखंड पाठ की लड़ी में ग्रंथी के रूप में राजा सिंह, निरंजन सिंह, कुलदीप सिंह शामिल हुए। जबकि आज के पाठ में जसवीर कौर ने भी पाठ किया। गुरुद्वारा परिसर को भव्य लाइटिग से सजाया गया लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर यशपाल सिंह गोल्डी, गुरमीत सिंह रिकी, रविन्द्र सिंह,सम्मी सलूजा अजय सलूजा, कंवलजीत सिंह, अवतार सिंह, हरपाल सिंह, गुरदेव सिंह, यशवंत सिंह ,हरजीत सिंह सलूजा, पप्पू सिंह सलूजा, यशवंत सिंह छाबड़ा,हरजीत सलूजा,कीर्तन सिंह खजुना, मंजीत सिंह सोनी, सेठी आजमानी, नगर पंचायत की निवर्तमान उपाअध्यक्ष कुलबीर सिंह सलूजा, कोमल कौर, मंजू छाबड़ा ,जसप्रीत कौर, इंद्रजीत कौर ,पूनम कौर, सिमरन कौर, जगजीत कौर, नीलम सलूजा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी