कंबल का आवंटन हुआ कम, मिलने में होगा विलंब

इस बार कंबल की चाहत रखनेवाले गरीबों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:16 PM (IST)
कंबल का आवंटन हुआ कम, मिलने में होगा विलंब
कंबल का आवंटन हुआ कम, मिलने में होगा विलंब

संवाद सहयोगी, कोडरमा: इस बार कंबल की चाहत रखनेवाले गरीबों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। गरीबों को ठंड से राहत के उपायों पर पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। कंबल के लिए मिलने वाला आंवटन भी 30 फीसद घटना दिया गया है। ऐसे में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 11 हजार कम गरीबों को कंबल मिलेंगे। बहरहाल, कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, बावजूद अभी गरीबों से कंबल दूर है। कंबल के लिए जिला को आवंटन भी काफी देर से प्राप्त हुआ है। ऐसे में जिला स्तर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अंतिम रूप से 8 दिसंबर तक टेंडर डालने की तिथि तय है। इसके बाद ही प्रक्रिया के तहत एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति में कम से कम एक सप्ताह या दस दिन लगेंगे। इधर, राज्य से इस बार जिले को 55.50 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इस राशि से करीब 18000 कंबल का क्रय किया जाना है। कंबल की आपूर्ति के बाद प्रखंडों व गांवों में गरीबों को दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में भी समय लगेगा। ऐसे में 15 दिसंबर के बाद से कंबल की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। बहरहाल, पिछले वर्ष नवंबर माह में ही कंबल का वितरण किया गया था। जिले को उस समय करीब 80 लाख से अधिक राशि मिली थी। उक्त राशि से 29 हजार कंबल क्रय कर बांटा गया था। हालांकि बाद में जांच के दौरान कंबल की गुणवत्ता खराब पाई गई थी। लिहाजा आपूर्ति करने वाली एजेंसी को काली सूची में डालते हुए अग्रधन की राशि जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस बार कंबल में अनियमितता ना हो इस पर जिला स्तर के पदाधिकारी काफी सक्रिय हैं।

chat bot
आपका साथी