कुएं से मिला मां-बेटी का शव

संवाद सहयोगी कोडरमा कोडरमा थाना क्षेत्र के खरकोटा में शनिवार की सुबह कुएं से मां-।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 04:53 PM (IST)
कुएं से मिला मां-बेटी का शव
कुएं से मिला मां-बेटी का शव

संवाद सहयोगी, कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र के खरकोटा में शनिवार की सुबह कुएं से मां-बेटी का शव मिला।

बताया जाता है कि खरकोटा निवासी 25 वर्षीया मुन्नी देवी (पति शिवशंकर यादव) व उनकी दो वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी का शव महिला के घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में स्थित कुएं से मिला। ग्रामीणों ने बताया

की सुबह कुएं में शव देखकर पुलिस को खबर किया गया। सूचना पाकर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ह्वह्य मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की ओर से कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोग दबी जुबान से घटना के पीछे घरेलू विवाद बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है। मायकेवालों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी