जयश्री राम के उदघोष से गूंजा कोडरमा

लंबी प्रतिक्षा के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का सपना साकार होने पर कोडरमा में रामभक्ति उमड़ पड़ा। इस प्रतिक्षा में जहां लोग सुबह से ही टीवी पर चिपके रहे वहीं शाम ढलते ही मंदिर से लेकर घरों तक दीयों से रोशन होने लगा। प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज के नेतृत्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:45 PM (IST)
जयश्री राम के उदघोष से गूंजा कोडरमा
जयश्री राम के उदघोष से गूंजा कोडरमा

संवाद सहयोगी, कोडरमा: लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का सपना साकार होने से कोडरमा में रामभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। जहां लोग सुबह से ही टीवी पर चिपके रहे, वहीं शाम ढलते ही मंदिर से लेकर घरों तक दीये की रोशनी से रोशन होने लगा। प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज के नेतृत्व में राम मंदिर की खुशी में 1001 दीए जलाए गए। लोगों ने राम भजन के साथ-साथ जमकर जयश्री राम के उदघोष भी किया। कोरोना संकट के कारण भक्तों के धाम परिसर में आवाजाही पर रोक था, बावजूद रामभक्त अपने आप को रोक नहीं सके। यहां दीया से ही जयश्री राम लिखा गया,जबकि धाम परिसर के चारों ओर दीये जलाये गये। इस मौके मनोज कुमार झुन्नु, राजकुमार यादव, प्रदीप कुमार पांडे, इंद्रदेव यादव, अरूण कुमार सिन्हा, राजेश पांडे, ब्रह्मदेव यादव, राजेश यादव, अशोक यादव आदि शामिल हुए। वहीं झुमरीतिलैया, कोडरमा सहित अन्य क्षेत्रों में मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का जबरदस्त उत्साह शाम ढलते ही दिखने लगा। इधर, लोगों ने घरों, मंदिरों में बड़े उत्साह के साथ दीपक जलाए। वहीं शहरी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में शाम के बाद जमकर आतिशबाजी भी हुई। इधर, जिले के सुदूरवर्ती सतगांवां में भी राम मंदिर को लेकर जबरदस्त उल्लास देखा गया। यहां घर-घर में लोगों ने दिया जलाया। ::::जयनगर में चहुंओर उत्साह का माहौल ::::::

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा): अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास को लेकर जयनगर प्रखंड मे चहुंओर उत्साह का माहौल था। स्थानीय जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई तथा मिठाई बांटी गई। जबकि संध्या पहर पूरे मंदिर को दीप से सजाया गया। दोपहर में पूजा अर्चना के बाद जय श्री राम के नारे लगाए गए। इस अवसर पर शशिकांत प्रसाद, प्रमिला वर्णवाल, सुभाष स्वर्णकार, संतोष साव, विनोद साव, कैलाश राम सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के कंझियाडीह में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार को कंझियाडीह के सभी ग्रामीण उपवास पर रहे और संध्या पहर पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी