दूसरे राज्यों से बेरोकटोक झारखंड प्रवेश कर रहे लोग

झारखंड में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरा को देखते हुये सरकार के आदेशानुसार ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:13 PM (IST)
दूसरे राज्यों से बेरोकटोक झारखंड प्रवेश कर रहे लोग
दूसरे राज्यों से बेरोकटोक झारखंड प्रवेश कर रहे लोग

संवाद सहयोगी, कोडरमा: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरा को देखते हुए सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा यूं तो झारखंड बिहार सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है, पर बिहार की ओर से आने वाले ज्यादातर वाहन बिना पास के ही झारखंड प्रवेश करते देखे जा रहे हैं। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मार्ग बाघीटांड़ स्थित चेकनाका के समीप दंडाधिकारी की उपस्थिति में कोडरमा पुलिस के 2 जवान और एक अधिकारी द्वारा चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के गाइड लाइन के अनुसार झारखंड में प्रवेश मार्ग के सभी चेक पोस्ट पर दूसरे राज्य से प्रवेश करने के बाद उनकी उंगली पर स्याही का निशान और हाथ पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाना है, पर सरकार का यह आदेश कागजों तक ही सीमित रह गया है और सीमा क्षेत्र के चेक पोस्ट पर मात्र खानापूर्ति हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग निजी वाहन से बिहार से झारखंड के विभिन्न जिले पहुंच रहे हैं। चेकपोस्ट के समीप ज्यादातर वाहनों को बिना पास के ही झारखंड प्रवेश करवाते दिखे। खानापूर्ति के नाम पर वाहनों के नंबर, मोबाइल नंबर और कौन कहां जा रहें हैं, साथ ही संख्या रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि बिहार में तेजी से संक्रमण बढ़ते देख बिहार सरकार द्वारा लॉकडॉउन की अवधि बढ़ा दी गई है। वहीं कोडरमा जिले में भी कोरोना संक्रमण जिस तेजी व रफ्तार से बढ़ा है। चेकिग के दौरान यह भी देखने को मिला कि अधिकतर वाहन बिना पास और 3 से अधिक सवारी के साथ झारखंड प्रवेश कर रहे हैं। उपस्थित दंडाधिकारी द्वारा उक्त सभी वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ते देख सरकार द्वारा लॉकडॉउन अवधि 31अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कोडरमा जिले में जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। साथ ही पॉजिटिव मरीज के ठीक होने के आंकड़े भी दूसरे जिले से बेहतर है।

chat bot
आपका साथी