तालाब से प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी

कोडरमा थानाक्षेत्र के छतरबर चेचाई स्थित छठ घाट चूटा आहार के समीप सोमवार को स्थानीय लोगों के द्वारा प्रतिबंधित मांस के टुकड़े देखें जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई साथ ही तालाब में एक बोरे में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े लोगों को फेंका हुआ मिला तो इसकी सुचना प्रशासन को दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:49 PM (IST)
तालाब से प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी
तालाब से प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी

संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा थानाक्षेत्र के छतरबर चेचाई स्थित छठ घाट चूटा आहार के समीप सोमवार को प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सोमवार को तालाब में एक बोरे में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना लोगों ने प्रशासन को दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहीं कोडरमा अंचलाधिकारी अशोक राम व थाना प्रभारी द्वारिका राम तालाब के समीप पहुंचे। जहां बोरे से प्रतिबंधित पशु के खाल, समेत प्रतिबंधित मांस बरामद किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रतिबंधित मांस के ही टुकड़े होने की पुष्टि भी की। मौके पर प्रशासन द्वारा पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सक द्वारा प्रतिबंधित मांस व खाल की सैंपल ली गई है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में शामिल लोगों को चिह्नित कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व भी कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद एवं छतरबर में प्रशासन द्वारा छापेमारी कर काफी संख्या में पशुओ को जब्त किया गया था। इसमें कुछ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ प्रतिबंधित मांस व खाल का सैंपल लेने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में तालाब के समीप ही गड्ढा खोदकर मांस के टुकड़े व खाल को जमीन में गाड़ दिया गया। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी