15 से शुरू होगी किसानों से धान की खरीद

संवाद सहयोगी कोडरमा इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ा कर 2.5 लाख क्विटल किया गया है। 15

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:03 PM (IST)
15 से शुरू होगी किसानों से धान की खरीद
15 से शुरू होगी किसानों से धान की खरीद

संवाद सहयोगी, कोडरमा : इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ा कर 2.5 लाख क्विटल किया गया है। 15 दिसंबर से पैक्सों में धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए पैक्सों की संख्या बढ़ाकर 27 कर दी गई है।

इसको लेकर अपर समाहर्ता (एसी) अनिल तिर्की ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। अधिक से अधिक किसानों से धान अधिप्राप्ति एवं निबंधन और धान उठाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की फसल बेहतर हुई है। ऐसे में अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति करना सुनिश्चित करेंगे। धान अधिप्राप्ति को लेकर लक्ष्य भी 2.50 लाख क्विटल किया गया है। पिछले साल 1.75 लाख क्विटल धान की खरीद हुई थी। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को पैक्स के माध्यम से छोटे से बड़े किसानों का निबंधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रही है। लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सभी पंचायतों व वार्डों में स्टाल लगाकर किसानों का निबंधन करने को कहा। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, अंचल अधिकारी मरकच्चो राम सुमन प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

बता दें कि खेतों में धान की फसल पकने के साथ ही अधिकतर किसानों ने उनकी कटाई कर ली है। खलिहान में रखकर धान अलग करने के साथ ही अब वह बेचने की तैयारी में लग गए हैं। सरकारी खरीद में देरी होने पर वे कम भाव पर बाजार में बेचने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में धान खरीद की प्रक्रिया जल्दी शुरू होने से उन्हें फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी