अपर समाहर्ता ने किया स्टेशन का निरीक्षण
कोडरमा स्टेशन में यात्री ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद सुरक्षा व सर्तकर्ता गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में उपायुक्त के निर्देश के बाद अपर समाहर्ता अनिल तिर्की ने गुरूवार को कोडरमा स्टेशन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा स्टेशन में यात्री ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद सुरक्षा व सतर्कता गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में उपायुक्त के निर्देश के बाद अपर समाहर्ता अनिल तिर्की ने गुरूवार को कोडरमा स्टेशन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे द्वारा की जा रही व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। खास तौर पर ट्रेन के आगमन के बाद यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का अनुपालन के साथ स्कैनिग किया गया। यात्रियों को मास्क, सेनेटाईजर के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। अपर समाहर्ता ने बताया कि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया। सभी यात्रियों को नियमित रूप से परीक्षण का निर्देश दिया गया।