अखबार से नहीं फैलता किसी तरह का संक्रमण: अन्नपूर्णा

संवाद सूत्र झुमरीतिलैया कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि अखबार सूचनाओं व खबरों का सशक्त माध्यम है। इसमें तथ्यपरक खबरें ही कई स्त्रोतों से पुष्टि के बाद प्रकाशित होती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:47 PM (IST)
अखबार से नहीं फैलता किसी तरह का संक्रमण: अन्नपूर्णा
अखबार से नहीं फैलता किसी तरह का संक्रमण: अन्नपूर्णा

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया: कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि अखबार सूचनाओं व खबरों का सशक्त माध्यम है। इसमें तथ्यपरक खबरें ही कई स्त्रोतों से पुष्टि के बाद प्रकाशित होती हैं। कोरोना के दौर में अखबार से संक्रमण फैलने की बात पूरी तरह से निराधार है। किसी भी वैज्ञानिक स्त्रोतों से यह पुष्ट नहीं है। दुनिया के सभी शोध संस्थानों ने इस बात की पुष्टि की है कि अखबार से किसी तरह का संक्रमण नहीं फैलता है। अखबार से खतरा नहीं

वहीं झुमरीतिलैया नगर पर्षद के अध्यक्ष प्रकाश राम ने भी कहा कि अखबार से संक्रमण फैलने की बात पूरी तरह से भ्रामक है। अखबार से किसी प्रकार का कोई संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। लोग निश्चित होकर वे अखबार पढ़ें, ताकि उन्हें देश दुनिया की खबर मिल सके। क्योंकि सोशल मीडिया से फैली इस तरह की अफवाहों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। नहीं फैलता है संक्रमण

वहीं कोडरमा के अपर समाहर्ता अनिल तिर्की ने कहा कि लोग अखबार से संक्रमण फैलने की बात को लेकर भ्रमित नहीं हों। इसे छूने या पढ़ने से किसी प्रकार का कोई संक्रमण फैलने का डर नहीं है। इस तरह की बात कहीं से प्रमाणिक नहीं है। सभी बड़े शोध संस्थानों ने इसे इस तरह की अफवाहों को खारिज किया है। अखबार खबरों व सूचनाओं का सबसे विश्वसनीय स्त्रोत है। नियमित रूप से पढ़ते हैं अखबार

कोडरमा के अंचलाधिकारी अशोक राम ने भी कहा कि वे नियमित रूप से अखबार पढ़ते हैं। अखबार के माध्यम से देश, प्रदेश व दुनिया की खबरों से रूबरू होते हैं। अखबार से संक्रमण फैलने की बातें पूरी तरह से अफवाह है। इससे किसी तरह का संक्रमण नहीं फैलता है। वैज्ञानिक शोधों से भी यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी