राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलीं सांसद

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी बुधवार को भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:15 AM (IST)
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलीं सांसद
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलीं सांसद

संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी बुधवार को भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन को लेकर चर्चा हुई। नड्डा से मिलने के बाद सांसद ने कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी। कहा कि पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने जिस तरह से पार्टी को देश में शिखर तक पहुंचाया है, उस काम को और तेजी के साथ नए अध्यक्ष आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा का संगठन के कार्यों में लंबा अनुभव है। उनके अनुभव का लाभ देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा और इनके नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में परचम लहराएगी।

chat bot
आपका साथी