रंगोली से दिया जा रहा मतदान में भागीदारी का संदेश

लोकतंत्र के इस महापर्व में सर्वभागीदारी को लेकर हर जरूरी प्रयास किये जा रहे है। स्कूल-कॉलेज से लेकर चौक-चौराहों में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:52 PM (IST)
रंगोली से दिया जा रहा मतदान में भागीदारी का संदेश
रंगोली से दिया जा रहा मतदान में भागीदारी का संदेश

संवाद सहयोगी, कोडरमा: लोकतंत्र के इस महापर्व में व्यापक जनभागीदारी को लेकर हर जरूरी प्रयास किये जा रहे है। स्कूल-कॉलेज से लेकर चौक-चौराहों में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इधर, स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिता के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से भी मतदान में भागीदारी का संदेश लोगों को दिया जा रहा है। सोमवार को झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज में मतदाता जागरुकता को लेकर रंगोली कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। कायऱ्क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण साह मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने सभी को नैतिक मतदान का शपथ दिलाते हुए कहा कि वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर ही लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है। सभी जिम्मेवार नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होती है। छात्र-छात्राओं से अपने अभिभावक, आस-पास एवं पड़ोसियों को नैतिक मतदान करने हेतु प्रेरित करने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह के रंगोली बनाकर लोगों को नैतिक मतदान करने का संदेश दिया।

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या-05 के उर्दू मध्य विद्यालय में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रंगोली कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। कायऱ्क्रम के दौरान सभी मतदाताओं को विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरुक किया गया। रंगोली कार्यक्रम में शिक्षक एवं बच्चों ने भाग लिया। रंगोली के माध्यम से लोगों को नैतिक मतदान करने की अपील की गई। मौके पर लोगों को नैतिक मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों को ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण देते हुए मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

chat bot
आपका साथी