राशि भेज दी दूसरे के खाते में, नोटिस लाभुक को

दो वर्ष बीतने के बाद भी राशि वापस लाभुक के खाते में नहीं पहुंची है। इस मामले को लेकर लाभुक ने कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:20 PM (IST)
राशि भेज दी दूसरे के खाते में, नोटिस लाभुक को
राशि भेज दी दूसरे के खाते में, नोटिस लाभुक को

संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा नगर पंचायत खुद अपनी गड़बड़ी को सुधार नहीं रहा। उल्टे वह लाभुक को परेशान कर रहा है। शौचालय के एक लाभुक को उसके खाते में राशि भेजने के बजाय दूसरे के खाते में भेज दिया। वहीं कुछ दिन बाद भी जब लाभुक शौचालय बनाना शुरू नहीं किया तो नगर पंचायत से नोटिस जारी कर दी गई। लापरवाही का आलम यह है कि दो वर्ष बीतने के बाद भी राशि वापस लाभुक के खाते में नहीं गई। जबकि नोटिस के भय से लाभुक कर्ज लेकर शौचालय तो पूरा कर दिया, लेकिन राशि के लिए दो वर्ष से कार्यालय का दौड़ लगा रहे हैं। कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी भुक्तभोगी सुधीर कुमार पांडे ने इसे लेकर लगातार कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को भी नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर राशि की मांग रखी। पांडे ने बताया कि मार्च 2017 में ही उनके खाते में राशि भेजने की बात कहकर उन्हें शौचालय बनाने के लिए नोटिस जारी किया गया। जब वे खाता की जांच किए तो राशि नहीं थी। इतना ही नहीं, पूर्व में खाता नंबर के बाद फिर से बैंक डिटेल्स देने के बाद भी 12 हजार की राशि किसी दूसरे के खाते में दे दी गई, जो गंभीर विषय है। उनके द्वारा शौचालय निर्माण भी पूरा कर लिया गया है और दो वर्षों से राशि के लिए दौड़ लगा रहे है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। इधर, इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल ने एकाउटेंट को राशि रिकवरी के लिए कड़ा निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी