जिले में 1,05,442 मनरेगा के श्रमिक भी ई-श्रम पोर्टल से जुड़े

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा बुधवार को बातचीत के द

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:48 PM (IST)
जिले में 1,05,442 मनरेगा के श्रमिक भी ई-श्रम पोर्टल से जुड़े
जिले में 1,05,442 मनरेगा के श्रमिक भी ई-श्रम पोर्टल से जुड़े

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा बुधवार को बातचीत के दौरान बताया कि मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों को भी ई श्रम पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। ई-श्रम कार्ड से होने वाले फायदों से अवगत कराया जा रहा है। कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले वैसे श्रमिक जिनका ना पीएफ कटता है और ना ही ईएसआइसी का लाभ मिलता है। जिनकी उम्र 16 साल से अधिक और 59 साल से कम है। इनकम टैक्स नहीं भरते हैं तो ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करते ही श्रमिक दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का हकदार बन जाएगा। यदि कोई कर्मचारी पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर दो लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपये के लिए पात्र होगा। इसके साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कोडरमा जिले को दो लाख 34 हजार 360 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य सरकार की ओर से मिला है। जिसमें 30 नवंबर तक कोडरमा जिले में एक लाख पांच हजार 442 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया है जो कि लक्ष्य का 42 प्रतिशत है। श्रम अधीक्षक श्री वर्मा ने कहा कि जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को इससे जोड़ा गया है, ताकि जिले के सभी असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल से जोड़ा जा सके। वही इस कार्य हेतु प्रज्ञा केंद्र संचालकों को प्रति व्यक्ति 16 रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन हेतु संबंधित अधिकारियों को कैंप में कार्य करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी