धान का हुआ बंपर उत्पादन तो सरकार ने बढ़ाया खरीद का लक्ष्य

अजीत कुमार कोडरमा मानसून का इस बार भी मिला साथ तो धान का फिर बंपर उत्पादन हुआ है। ख

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:36 PM (IST)
धान का हुआ बंपर उत्पादन तो सरकार ने बढ़ाया खरीद का लक्ष्य
धान का हुआ बंपर उत्पादन तो सरकार ने बढ़ाया खरीद का लक्ष्य

अजीत कुमार, कोडरमा : मानसून का इस बार भी मिला साथ तो धान का फिर बंपर उत्पादन हुआ है। खलिहानों में धान निकालने का काम भी तेजी से किसान कर रहे हैं। ऐसे में धान के खरीददार भी किसानों के द्वार-द्वार घुमने लगे हैं। पिछले मौसम में सरकार ने समय के साथ धान क्रय का लक्ष्य बढ़ता गया और अंतिम समय तक पौने दो लाख क्विंटल धान क्रय 4200 किसानों से की। फिलहाल 95 फीसदी किसानों का भुगतान भी हो चुका है। वहीं इस बार धान की पैदावार को देखते हुए ढाई लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य सरकार स्तर से निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 21 पैक्सों का चयन हुआ है। धान क्रय 15 दिसंबर से शुरू होगी। सरकार स्तर से इस वर्ष भी 2050 रुपये प्रति क्विंटल धान क्रय का दर निर्धारित किया गया है। ऐसे में किसानों का तेजी से निबंधन किया जा रहा है। अबतक छह हजार किसानों ने धान बेचने के लिए निबंधन कराया है। वहीं अधिक से अधिक किसानों को विभाग स्तर से निबंधन करवाने की अपील की जा रही है, ताकि उचित दर प्राप्त हो सके। वहीं पिछले खरीफ मौसम में धान बेचने वाले किसानों का शतप्रतिशत भुगतान का दावा विभाग द्वारा किया जा रहा है। 20 पैक्सों का किया गया है चयन :

धान अधिप्राप्ति के लिए 20 पैक्सों का चयन किया गया है। इसमें पैक्सों में कोडरमा पैक्स, चेचाई पैक्स, पथलडीहा, डंडाडीह, रूपायडीह, जोगीडीह पैक्स, समलडीह, नावाडीह, खुट्टा पैक्स, समयडीह पैक्स, जामू पैक्स, सिमरिया पैक्स, मरकच्चो दक्षिणी, चंदवारा पैक्स, कांटी- कांको पैक्स, बगरीडीह पैक्स, खरखार पैक्स, ढाब पैक्स, बगड़ो पैक्स, बंगाखलार पैक्स शामिल है। साथ ही जिले में दो राइस मिल का भी चयन किया गया, इसमें मयूर राइस मिल और मां जान्हवी राइस मिल शामिल हैं। क्या कहते है पदाधिकारी :

धान की कटाई अब हर क्षेत्र में शुरू गई है। ऐसे में समय पर धान क्रय हो इसकी तैयारी भी सरकार स्तर से की जा रही है। खरीफ विपणन मौसम 2021 - 22 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर से प्रस्तावित है। कार्य प्रारंभ होने के पूर्व अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन तथा चावल मिलों का निबंधन एवं अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ टैगिग किया जा रहा है। मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कुल 20 पैक्सों व दो राइस मिल का चयन किया गया। किसानों का निबंधन करवाया जा रहा है।

प्रमोद राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कोडरमा।

chat bot
आपका साथी