पंचायत चुनाव नहीं कराना लोकतंत्र की हत्या : महादेव

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) पंचायत चुनाव टाले जाने के विरोध में भाकपा जिला परिषद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:05 PM (IST)
पंचायत चुनाव नहीं कराना लोकतंत्र की हत्या : महादेव
पंचायत चुनाव नहीं कराना लोकतंत्र की हत्या : महादेव

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : पंचायत चुनाव टाले जाने के विरोध में भाकपा जिला परिषद कोडरमा के तत्वावधान में मंगलवार को कोडरमा समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना के पूर्व कोडरमा थाना निकट से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे। धरना की अध्यक्षता पुरुषोत्तम यादव ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायत चुनाव टालना दुर्भाग्यपूर्ण है। धरना को संबोधित करते हुए महादेव राम ने कहा कि लोकतंत्र में प्रतिनिधि पांच वर्ष के लिए ही चुने जाते हैं। पांच वर्ष से अधिक कोई प्रतिनिधि अगर काम करता है या अपने पद पर बने रहता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में पंचायत चुनाव की सारी तैयारी हो गई है। बावजूद भी पंचायत चुनाव टालना लोकतंत्र का गला घोटने के समान है। धरना को संबोधित करते हुए सीपीआइ जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिले में पंचायत चुनाव की सारी तैयारी हो गई थी। मतदाता का विखंडीकरण हो चुका है। धरना को प्रमुख विरेंद्र यादव कहां की पंचायत चुनाव कराना झारखंड के आवाम का मांग है। अगर पंचायत चुनाव सरकार नहीं कराती है तो राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश बढ़ेगा। धरना को अंचल मंत्री अर्जुन यादव काली सिंह, शमीम खान उर्फ बुलबुल खान, रामेश्वर चौधरी, सहदेव चौधरी, रामेश्वर यादव, बसमतिया देवी, बलवा देवी, गीता देवी, सिकंदर कुमार ने भी संबोधित किया। धरना के पश्चात नौ सूत्री मांग पत्र कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन को ज्ञापन सौंपा गया। धरना में चुरामन दास, ब्रह्मदेव दास, गौतम दास, भुनेश्वर राणा, कैलाश रजक, कामेश्वर पंडित, धनपत यादव, ब्रह्मदेव राणा, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, मनोज रविदास, सरयू दास, कामेश्वर राणा, हरी पासवान, भोला पासवान, शांति देवी, सुदामा देवी, रेखा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी ,गिरिजा देवी, सरस्वती देवी आदि लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन शमीम खान उर्फ बुलबुल खान ने किया।

chat bot
आपका साथी