लापता विवाहिता व तीन वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद

संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) थाना क्षेत्र के महुंगाई पंचायत स्थित सोनेडीह डेबवा से चार दिन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:31 PM (IST)
लापता विवाहिता व तीन वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद
लापता विवाहिता व तीन वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): थाना क्षेत्र के महुंगाई पंचायत स्थित सोनेडीह डेबवा से चार दिन पूर्व लापता हुई 25 वर्षीय विवाहिता व उसकी तीन वर्षीय बच्ची का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार शाम को मरकच्चो थाना क्षेत्र के गैरागी सड़क के किनारे स्थित एक कुएं से शव बरामद किया है। विवाहिता रिकू देवी अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ 18 नवंबर कि शाम से अपने ससुराल से गायब थी। पिछले चार दिनों से मरकच्चो पुलिस उक्त महिला व उसके बच्ची के खोजबीन में जुटी थी। सोमवार कि शाम ग्रामीणों ने महिला व बच्ची का शव गैरागी जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे बने एक कुएं में देखा तो इसकी सूचना मरकच्चो पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआइ कुंदन कुमार, एएसआइ उमेश सिंह, जनार्दन यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को फिलहाल मरकच्चो थाने में रखा गया है। पिता व भाई ने दहेज हत्या का लगाया आरोप :

घटना के बाद मृतका भाई मसमोहना निवासी मुन्ना राणा ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बहन व उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन की ससुराल वालों ने ही हत्या कर शव को कुएं मे फेंक दिया है। वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना निवासी छोटू राणा ने विवाहिता के ससुराल वालों पर उनकी पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना मे आवेदन भी दिया था। जिसमें उन्होंने उसके पति रंजीत राणा, ससुर सुरेंद्र राणा, सास सरस्वती देवी, देवर भवानी राणा व शिवा राणा पर आरोप लगाया था। मृतका के पिता के द्वारा दिए आवेदन मे यह बताया गया था की उनकी पुत्री की शादी के बाद उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके पति द्वारा एक लाख नगद व मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी। इधर, कुएं मे शव मिलने के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं।

chat bot
आपका साथी