नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का खोया गौरव हो रहा वापस: अन्नपूर्णा

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खोया गौरव वापस हो रहा है। आ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:12 PM (IST)
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का खोया गौरव हो रहा वापस: अन्नपूर्णा
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का खोया गौरव हो रहा वापस: अन्नपूर्णा

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खोया गौरव वापस हो रहा है। आज जनहित को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं और जो हो रहे हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। उक्त बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि देश में 34 साल बाद नई शिक्षा नीति बनी है। निश्चित तौर पर इस नई शिक्षा नीति के तहत पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। जनता के सहयोग से पहली बार कोडरमा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है। इससे निश्चित तौर पर कोडरमा में भी शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव दिखेगा। उन्होंने आने वाले दिनों में भी जनता की समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार भारत को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो हमेशा देश हित के बारे में ही सोचते हैं। उनका सपना है देश को फिर से विश्वगुरु बनाने का। यह तभी संभव होगा जब जनता का सहयोग मिलेगा।

:::::::::: हेमंत सोरेन को विकास से लेना-देना नहीं: बाबूलाल:::::

वहीं तेतरोन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की सभी सड़कें जर्जर हो गई हैं। हेमंत सोरेन को राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। झारखंड का विकास मानो रुक सा गया हो। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली ऐसी सरकार है, जिन्होंने झारखंड की खनिज संपदा को सिर्फ और सिर्फ बेचने का ही काम किया है। यहां तक की झारखंड के नदियों के बालू तक को भी नहीं छोड़ा। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयनगर थाना गेट के समीप केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा पिपचो और तेतरोन में अन्नपूर्णा देवी व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया। दोनों नेता बरकट्ठा के चटकरी में पूर्व विधायक चितरंजन यादव की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, वासुदेव धोबी, सुरेंद्र भाई मोदी, मनोज कुमार झुन्नु, जूही दासगुप्ता, प्रमुख जय प्रकाश राम, सुरेंद्र मोदी, वीरेंद्र कुमार, राजू सिंह, सुधीर सिंह, चंदन मोदी, यमुना यादव, कुंदन गुप्ता, शशि भूषण चौधरी, महेश रजक, विजय पंडित, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, महेंद्र राणा, मनोज सोनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी