क्विज में भगत सिंह ग्रुप रहा विजयी

क्विज प्रतियोगिता में भगत सिंह ग्रुप रहा विजयी संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) प्रखंड के पेठियाबागी में संचालित जीनियस एकेडमी में शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 08:15 PM (IST)
क्विज में भगत सिंह ग्रुप रहा विजयी
क्विज में भगत सिंह ग्रुप रहा विजयी

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के पेठियाबागी में संचालित जीनियस एकेडमी में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के आठ ग्रुप शामिल हुए। प्रतियोगिता के इस दौर में लगभग सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए लक्ष्मीबाई समूह तथा भगत सिंह समूह फाइनल में पहुंचा। फाइनल के दौरान भगत सिंह समूह विजयी रहा। लक्ष्मीबाई समूह में राहत परवीन, ज्योति कुमारी, सुनैना कुमारी, राखी कुमारी, पार्वती कुमारी, संजना कुमारी, सिमरन कुमारी, नंदनी कुमारी तथा रोशनी कुमारी के नाम शामिल हैं। जबकि भगत सिंह समूह में आर्यन सिंह, सूरज कुमार, राजन शर्मा, अभय कुमार, विक्रम कुमार, पंकज राणा, अंकित सोनी आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर एकेडमी के प्रिसिपल रंजीत कुमार रजक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम कराए जाने चाहिए ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच बने और छात्र छात्राओं का मनोबल ऊंचा हो। इस अवसर पर शिक्षक सुजीत प्रसाद रजक, राजन भारती, अजय यादव, अजीत यादव सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी