जनजातीय समाज की खूबसूरती भारत को करती है गौरवांवित

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:15 PM (IST)
जनजातीय समाज की खूबसूरती भारत को करती है गौरवांवित
जनजातीय समाज की खूबसूरती भारत को करती है गौरवांवित

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय उपाध्यक्ष रामरतन महर्षि ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पार्चन कर भैया-बहनों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिरसा को भगवान इसलिए कहते हैं कि वह अनीति, अधर्म एवं अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ जनजातियों के हित की लड़ाई लड़कर आत्म सम्मान से जीवन जीने का आवाह्न किया। विद्यालय के सचिव सुभाष प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि जनजातीय समाज की खूबसूरती भारत को गौरवांवित करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि जनजातीय समाज अपना पूजा स्थल सरना को मानते हुए वहां देवी की पूजा करते हैं। जनजातीय समाज को अपनी संस्कृति, धरोहर, इतिहास और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। कार्यक्रम की भूमिका आशा कुमारी के द्वारा रखा गया। अतिथि परिचय रविता उपाध्याय, धन्यवाद ज्ञापन रिकी सिंह ने किया। श्रेया कुमारी, पलक, अमृता, स्मृति एवं मनीषा ने सामूहिक गीत की सूदंर प्रस्तुति की। हिन्दी भाषण भैया-साहिल,पियुष एवं बहन प्राची अंतरा एवं अंग्रेजी भाषण भैया सौरभ आयुष, बहन अंजली, वैष्णवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आचार्य सिद्वि प्रसाद, ब्रजेश कुमार अनल, अरुण कुमार, राजू सिंह, सुनिल मंडल, सुनिल कुमार, आनंद प्रकाश, श्वेता कुमारी, अल्पा कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

chat bot
आपका साथी