गुरुनानक जयंती को लेकर कार्यक्रम शुरु

गुरुनानक जयंती को लेकर कार्यक्रम शुरु संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव जी महार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:43 PM (IST)
गुरुनानक जयंती को लेकर कार्यक्रम शुरु
गुरुनानक जयंती को लेकर कार्यक्रम शुरु

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 552 में प्रकाश पर्व को लेकर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया की महाराज के 552वां प्रकाश पर्व पर्व को लेकर आज से कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। गुरुवार को श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ी प्रारंभ हुई,जो लगातार 19 नवंबर गुरु महाराज के प्रकाश पर्व तक चलती रहेंगी। घड़ी का पहला पाठ बाबू कंवलजीत सिंह सपरिवार की तरफ से आरंभ कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम की लड़ी में आगे 14 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। 18 नवंबर को निशान साहिब का चोला साहिब बदला जाएगा। 19 नवंबर को दिन में 10:30 बजे से विशेष दीवान सजेगा, जिसमें कानपुर से आए सरदार वीरेंद्र सिंह रागी अपने जत्थे के साथ संगत को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरसेगा। उसी दिन रात 8 बजे अंतिम पाठ की समाप्ति उपरांत पुन: विशेष दीवान सजेगा जो रात 1:40 पर गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उपरांत समाप्त होगा।

chat bot
आपका साथी