जैविक खेती कर किसान अधिक उपज बढ़ा सकते हैं: कृषि वैज्ञानिक

जैविक खेती कर किसान अधिक उपज बढ़ा सकते हैं कृषि वैज्ञानिक संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) प्रखंड के बेको पंचायत भवन में गुरुवार को शिव शक्ति बायो टेक्न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:57 PM (IST)
जैविक खेती कर किसान अधिक उपज बढ़ा सकते हैं: कृषि वैज्ञानिक
जैविक खेती कर किसान अधिक उपज बढ़ा सकते हैं: कृषि वैज्ञानिक

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के बेको पंचायत भवन में गुरुवार को शिव शक्ति बायो टेक्नोलाजी लिमिटेड कंपनी के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन स्थानीय मुखिया भीम यादव, हैदराबाद से आए कृषि वैज्ञानिक विध्नराज साहू, सेल्स मैनेजर राकेश मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक विघ्न राज साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान जैविक खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति को समृद्ध कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जैविक खेती से कीट का निवारण शीघ्र होता है तथा उपज भी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। तकनीकी सुविधा शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा दी जाएगी। सेल्स मैनेजर राकेश मिश्रा ने सागवान और महोगनी के पौधे लगाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि ये जल्दी तैयार होने वाले पौधे हैं। उन्होंने टिश्यू कल्चर सागवान तथा महोगनी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले किसान मुंशी महतो, महेश यादव तथा दशरथ यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनीत कुमार ने किया जबकि संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर शिव

शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड के रनविजय कुमार, सुदामा कुमार के अलावे उप मुखिया खुर्शीद आलम, बुंदक यादव, सीताराम यादव, कन्हाय यादव, रामस्वरूप यादव, रामेश्वर राणा, उद्दीन अंसारी, समसुल अंसारी, हितमन साव आदि कई किसान

उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी