बीडीओ व सीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण

संवाद सूत्र चंदवारा (कोडरमा) छठ त्योहार को लेकर छठ घाटों की सफाई व अन्य व्यवस्था क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:16 PM (IST)
बीडीओ व सीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण
बीडीओ व सीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा): छठ त्योहार को लेकर छठ घाटों की सफाई व अन्य व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने छठ घाटों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

कांटी पंचायत अंतर्गत तिलैया डैम, कांटी व मूर्तियां छठ घाट का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव, अंचलाधिकारी राम रतन बरनवाल व स्थानीय मुखिया रमेश प्रसाद ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि छठ घाटों की सफाई करना तथा अन्य व्यवस्था को सुचारू बनाना हम सबकी जवाबदेही है। उन्होंने सभी छठ घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया। मौके पर तिलैया डैम ओपी एसआइ मदन मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी