प्यार बांटते चलो थीम के साथ जरूरतमंदो को पांच रुपये में करा रहे भोजन

लगभग ढाई वर्षों से कोडरमा स्टेशन के पास कुछ युवक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:55 PM (IST)
प्यार बांटते चलो थीम के साथ जरूरतमंदो को पांच रुपये में करा रहे भोजन
प्यार बांटते चलो थीम के साथ जरूरतमंदो को पांच रुपये में करा रहे भोजन

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): लगभग ढाई वर्षों से कोडरमा स्टेशन के पास कुछ युवक पांच रुपये में भोजन करा रहे हैं। प्यार बांटते चलो थीम के साथ जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है।

कई स्वयंसेवी संगठन पांच रुपये में 200 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इस अभियान में शादी की सालगिरह , जन्मदिन आदि मौके पर लोग मिठाई व विभिन्न तरह की सामग्री संस्था को देते हैं। इसे भी पांच रुपये में भोजन के साथ उपलब्ध कराया जाता है। 10 दिन पहले प्यार बांटते चलो अभियान में किशोर पांडया और सुशील छाबड़ा ने अपनी दोस्ती के पचास साल पूरे होने पर लोगों को लजीज भोजन कराया।

ज्ञात हो कि इस संस्था का न कोई अध्यक्ष है और न ही कोषाध्यक्ष व सचिव। सभी मिलकर संचालित करते हैं। रोज खाने की गुणवता की जांच की जाती है। इसमें मुख्य रूप से मधुसुदन दारूका, विकास दारूका, अरूण मोदी, अमित जैन, पवन भोजगढिया, देवी प्रसाद सेठ, एमके सिंह, विकास गुप्ता, प्रभु विश्वकर्मा, माया दारूका, श्रूति दारूका आदि सक्रिय रूप से लगे रहते हैं।

chat bot
आपका साथी